मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने जनसंपर्क रैली निकाल कर शक्ति का प्रदर्शन किया. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी के पक्ष में वोट करने की अपील की.
जनसंपर्क रैली पुराने टिहरी बस स्टैंड से शुरू हुई, जिसमें गणेश जोशी के समर्थक ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए. जनसंपर्क रैली मलिंगार, गुरूद्वारा चौक, लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलडी, शहीद स्थल, माल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंचकर जनसभा में तब्दील हुयी . जिसे तेजस्वी सूर्या व भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने संबोधित किया.
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है. उन्होंने कहा कि मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को जो अपार जन समर्थन मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस सीट पर भाजपा की जीत निश्चित है. उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा कि उन्हें आज मसूरी विधानसभा की जनता का प्यार मिल रहा है, यह देखने के लिए कि कैसे केवल शक्ति, युवा शक्ति और महिला-पुरुष ही उत्साहपूर्वक रैली में भाग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का साठ पार का नारा पूरा होगा और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव कुशाल राणा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, राकेश रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, मंसूर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज खरोला, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अनीता सक्सेना, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, गीता कुमाई, अरविंद सेमवाल, भाजपा मसूरी मंडल अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धनेंद्र पुंडीर, दिनेश बडोनी, कपिल मलिक, मयंक जोशी , भाजपा बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

