देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
मुख्य सचिव एस. एस. संधु ने राज्य के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। सभी वर्ग के मतदाताओं के लिए चुनाव प्रक्रिया को आसान और सहभागी बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस वर्ष कोविड संक्रमण की परिस्थितियों के बीच, राज्य में आम विधानसभा चुनाव भारत के चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य सचिव ने युवा मतदाताओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मत का प्रयोग करें और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और शत-प्रतिशत मतदान करें.

