श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के परिजनों पर बीती देर रात जानलेवा हमला किया गया. जिसमें विधायक का भाई और दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

इस मामले में विधायक विनोद कंडारी की ओर से कोतवाली कीर्तिनगर में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दी गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक विनोद कंडारी के भतीजे आयुष कंडारी ने बताया कि वह रात 11 बजे अपने मलेथा स्थित आवास से श्रीनगर जा रहे थे. फिर उन्हें चेकिंग के नाम पर 7 से 10 लोगों ने रोक लिया।

विरोध करने पर सभी ने उसे लाठियों से पीटा। आयुष ने दिवाकर भट्ट का समर्थन कर रहे लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। कीर्तिनगर कोतवाल भान चंद सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अमरीश भट्ट, सतेंद्र भट्ट, कांति सिंह को गिरफ्तार किया गया है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।