मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है. इसी कड़ी में मसूरी में भी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया जारी है. इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं इस बार कई नए वोटर भी वोट डालने आए हैं. नए मतदाताओं में भी खासा उत्साह है।

मसूरी विधानसभा सीट उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार मसूरी विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।

उत्तराखंड में इस बार चार लाख नए मतदाता हैं। नए मतदाताओं में उत्साह का संचार हो रहा है। उत्तराखंड में 632 उम्मीदवार मैदान में हैं। 82 लाख से ज्यादा मतदाता उनका राजनीतिक भविष्य तय कर रहे हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। उत्तराखंड में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

बता दें कि उत्तराखंड की हॉट सीट में मसूरी से गणेश जोशी भारतीय जनता पार्टी , गोदावरी थपली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ,अशोक पंवार बहुजन समाज पार्टी , शकुंतला रावत उत्तराखंड क्रांति दल , प्रेम किशन आम आदमी पार्टी मैदान में हैं. मसूरी में पहली बार बड़ी संख्या में नए मतदाता मतदान कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे अच्छे उम्मीदवार को वोट देंगे जो काम करेगा या विकास करेगा।