टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है. इसी कड़ी में टिहरी में भी वोटिंग हो रही है. इस दौरान टिहरी जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने जनता को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया है.
टिहरी के जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि टिहरी जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है. जिसमें 50% वेबकास्टिंग, सीसीटीवी को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही 52 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर सीधे जुड़े हुए हैं। टिहरी जिला मुख्यालय में दो मॉडल बूथ और एक सखी मॉडल बूथ बनाया गया है. इस समय दिव्यांगों को बूथ तक ले जाने की पूरी व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि टीएचडीसी की मदद से माइनस 10 डिग्री पर सुदूर और बर्फीले इलाकों में मतदान केंद्रों के कर्मचारियों के लिए स्लीपिंग बैग, जूते आदि उपलब्ध कराए गए हैं. ताकि वह वहां आसानी से वोट करा सकें।
उन्होंने कहा कि सुदूर और ठंडे इलाकों के बूथों पर भी अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही दूर-दराज के बूथों के लिए फूड पैकेजिंग की व्यवस्था की गई है. टिहरी जिले के सवा लाख मतदाता टिहरी जिले के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। साथ ही, मतदाताओं की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन ऐप भी बनाया गया है, जो सीधे अपने नाम की जांच कर सकते हैं। वहीं अगर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो चुनाव आयोग के नियमों के तहत अगर उसके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि कोई सबूत है तो वह बूथ पर जाकर अपना मतदान कर सकता है ।

