देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव इस बार कोरोना के साये में हुए हैं. ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर पूरी व्यवस्था की गयी है. सभी बूथों पर आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को भी तैनात किया गया था.

कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतदान से एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया, ताकि किसी तरह के संक्रमण का खतरा न हो. सभी मतदान केंद्रों पर शारीरिक दूरी बनाए रखने का विशेष ध्यान रखा गया। इसके लिए सभी केंद्रों पर एक गोलाकार आकृति बनाई गई थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को मतदाताओं से हर कीमत पर शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही सभी मतदाताओं को मास्क व ग्लव्स पहनकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं के पहले हाथ को सेनेटाइज किया गया। उसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और वोट डालने के लिए दस्ताने उपलब्ध कराए गए। इसके बाद ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए। यदि किसी मतदाता को बुखार आदि की शिकायत होती है तो उसे शाम पांच बजे तक वोट डालने का समय दिया जाता है। सुरक्षा उपायों के साथ उनका मतदान किया गया।