देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
राज्य में 8 जनवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद से 14 फरवरी को मतदान के दिन तक राज्य भर में चुनावी अपराध के तहत काफी मामले दर्ज हो चुके हैं. पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 13 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर मतदान के दिन तक विभिन्न धाराओं के तहत कुल 190 मामले दर्ज किये गये.
देहरादून में सबसे ज्यादा मामले: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के दिन 14 फरवरी को देहरादून में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। मतदान के दिन जिले में कुल 50 मामले दर्ज किए गए।
वहीं, दूसरे नंबर पर ऊधमसिंह नगर जिले में 41 और तीसरे नंबर पर हरिद्वार में 31 मामले दर्ज किए गए. दूसरी ओर, चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से मतदान के दिन तक बागेश्वर एकमात्र ऐसा जिला था जहां चुनाव से संबंधित कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।

