चमोली , PAHAAD NEWS TEAM
जिले में शांतिपूर्ण मतदान के बाद सभी 568 मतदान दल सुरक्षित लौट गए हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद देर रात तक 91 मतदान दल स्ट्रांग रूम में वापस पहुंच चुके थे. जबकि मंगलवार को 477 मतदान दल पीजी कॉलेज स्टोरेज सेंटर (स्ट्रांग रूम) पहुंचे। जहां ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री जमा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के निवासियों को मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव में लगे सभी कर्मियों को बधाई दी।
उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामान्य पर्यवेक्षक पंकज सिंह की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांग रूम समेत पूरा परिसर सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा. जिसके लिए अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम का पूरा परिसर आईटीबीपी, पीएसी, पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा में रहेगा.

