धनोल्टी, PAHAAD NEWS TEAM
वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जोत सिंह रावत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर नियुक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारी ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने की बात कही ।
धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दौड़ में शामिल रहे जोत सिंह रावत को कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी दी है। जोत सिंह रावत की धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में अच्छी पकड़ रही है। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत ने प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए, उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है, इसलिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी है।
प्रदेश महासचिव कांग्रेस जोत सिंह रावत ने कहा कि इस बार धनोल्टी की जनता ने कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का मन बना लिया था और धनोल्टी में कांग्रेस प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों के साथ से विजय होंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि विधानसभा 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनेगी।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत ने प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए, उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने की बात कही। वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जोत सिंह रावत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर नियुक्त किया है।

