देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कार्रवाई की है. हिमांशु पुंडीर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने उन्हें निष्कासित करने की कार्रवाई की है.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के उठाने वाली पार्टी है, लेकिन उन मुद्दों को उठाने के दौरान जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें आम आदमी पार्टी इसी प्रकार से कड़ा संदेश देगी .

उन्होंने कहा कि हिमांशु पुंडीर पार्टी में रहते हुए भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए। जिसके चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है. आपको बता दें कि हिमांशु पुंडीर सितंबर 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने शिमला बाईपास में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था।