मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

छावनी परिषद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलिंगार में छावनी परिषद की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक राठौर ने स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को ट्रेक सूट बांटे. वही कहा कि विद्यालय के सभी गरीब बच्चों को जल्द ही छावनी परिषद जूते भी प्रदान करेगा

राजकीय प्राइमरी स्कूल मलिंगार में आयोजित कार्यक्रम में छावनी बोर्ड लंढौर के सीईओ अभिषेक राठौर ने स्कूल में पढ़ने वाले सभी गरीब बच्चों को ट्रेक सूट बांटे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि देहरादून क्लेमेंट टाउन छावनी परिषद के स्कूल में लगभग 600 बच्चों को ट्रेक सूट वितरित किए गए. उन्होंने कहा कि हालांकि यह स्कूल राज्य सरकार के अधीन है, लेकिन छावनी परिषद में होने के कारण छावनी अधिनियम में प्रावधान है कि छावनी में पड़ने वाले स्कूलों की मदद की जा सकती है. उन्होंने कहा कि बच्चों के पास जूते भी नहीं हैं इसलिए उन्हें जल्द ही जूते उपलब्ध करा दिए जाएंगे. उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से कहा कि विद्यालय की जो भी आवश्यकता या कोई कमी महसूस होगी, उसके लिए छावनी परिषद की ओर से पूरा सहयोग दिया जायेगा. इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों से स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनका भविष्य बनाने में मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ट्रेक सूट उपलब्ध कराने की मांग पूर्व सदस्य पुष्पा पडियार ने की थी, जिसे पूरा कर दिया गया. उन्होंने कहा कि छावनी बोर्ड स्कूल को पूरा सहयोग देगा क्योंकि स्कूल भले ही राज्य सरकार का है, लेकिन वहां पढ़ने वाले बच्चे छावनी बोर्ड के निवासियों के हैं.

इस मौके पर पूर्व सदस्य पुष्पा पडियार ने कहा कि जब से सीईओ अभिषेक राठौर छावनी बोर्ड में आए हैं, तब से पता चला है कि ऐसे अधिकारी होते हैं. छावनी परिषद क्षेत्र के विकास में उन्होंने जो सहयोग दिया, वह पहले किसी ने नहीं दिया। उन्होंने विकास के साथ-साथ छावनी की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, जबकि सीईओ ने आश्वासन दिया है कि वह स्कूल के सुधार में सहयोग करेंगे.

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक परविंद्र रावत ने किया और धन्यवाद प्राचार्य उदित शाह ने किया। इस अवसर पर छावनी मंडल के कार्यालय अधीक्षक सिकंदर, अवर अभियंता शशांक चैहान आदि भी उपस्थित थे.