चंपावत , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया. टनकपुर-चंपावत राजमार्ग से जुड़े सूखीढांग-डांडामीनार मार्ग पर मैक्स दुर्घटना में सवार 14 लोगों में से 11 की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. हादसा बुड़म से करीब तीन किलोमीटर आगे बताया जा रहा है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन नंबर-यूके 04, टीए-4712 पर सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 3.20 बजे मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई . सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे. मरने वालों में ज्यादातर लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
चंपावत में हुई दुर्घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. उन्होंने इस दुर्घटना को हृदयविदारक बताया है. पीएम ने कहा कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं.
उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 22, 2022
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है. सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि आज प्रातः सुखीढांग-डांडा- मीनार मार्ग के पास बारात से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का दर्दनाक समाचार मिलने से मन व्यथित है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं.

चंपावत उत्तराखंड न्यूज़ : बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 लोगों की मौत, चालक समेत दो गंभीर
सभी 11 शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के रहने वाले हैं. दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण यह हादसा हुआ।
आज प्रातः सुखीढांग – डांडा- मीनार मार्ग के पास बारात से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का दर्दनाक समाचार मिलने से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 22, 2022

