पौड़ी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में मंगलवार को सड़क हादसों का नाम रहा है . चंपावत में जहां एक वाहन के खाई में गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई, वहीं पौड़ी जिले में भी एक निजी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर तीन लोगों की जान चली गई. घटना पौड़ी जिले के दुगड्डा के पास हुई। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई. दो घायलों को इलाज के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल भेजा गया है।
हादसा नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास हुआ, जहां कार एक खड्डे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा और गुमखाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.
दुर्घटनाग्रस्त निजी वाहन वेगनार में सवार सभी लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं। पता चला है कि ये सभी लोग प्रखंड जयहरीखाल के राजकीय इंटर कालेज सारी के शिक्षक थे. इस वाहन में सभी शिक्षक स्कूल जा रहे थे जब यह हादसा हो गया । मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। यह हादसा कोटद्वार से गुमखल की ओर जाते समय हुआ ।
मृतकों के नाम-
वंदना भंडारी (40) पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी, निवासी मानपुर (कोटद्वार नगर निगम अंतर्गत)
पूनम रावत (42) पत्नी प्रद्युमन सिंह, निवासी मानपुर (कोटद्वार नगर निगम अंतर्गत)
दीपक शाह (35) पुत्र उत्तम सिंह, निवासी शिवपुर
घायलों के नाम
अरुण कुमार, 30 वर्ष, पुत्र बाबूलाल निवासी सतेंद्र नगर कौड़िया
चालक जयवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, 57 वर्ष, निवासी रतनपुर सुखरो

