मसूरी, पहाड़ समाचार टीम

एक युवती (27) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. इस वजह से वह किसी से बात नहीं करती थी और चुप रहती थी। परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान युवती ने घर के अंदर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवती चमन स्टेट के थाना मसूरी की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि युवती का इलाज चल रहा था .

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान युवती ने घर के अंदर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।