नई टिहरी :

टिहरी डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण हेतु जनपद में 8 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन 10 सेक्शन साइट पर आयोजित किया गया जिसमें 225 लाभार्थियों का चयन कर उनका सफलतापूर्वक टीकाकरण कर का पूर्वाभ्यास पूर्ण किया गया। पुनः 9 विकासखंडों में आगामी 12 जनवरी को जनपद की समस्त 16 सेशन साइट पर एक साथ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी 9 ब्लॉकों सहित जिला चिकित्सालय बौराड़ी एवं संयुक्त सुमन चिकित्सालय को भी सम्मिलित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीनेशन का मॉक ड्रिल किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=r9AX4duxlMw

जनपद में टीकाकरण के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसके तहत 5855 हेल्थ केयर वर्कर्स का डाटा कोविड पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जनपद में प्रथम चरण के लिए कुल 16 सेशन साइट चयनित की गई है। कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु जनपद अंतर्गत कुल 250 वैक्सीनेटरो का चयन किया जा चुका है। इसके इसके अलावा आगामी 16 जनवरी को कोविड-19 लांच हेतु 3 सेशन साइट जिला अस्पताल बौराड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चम्बा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु समस्त सेशन साइट पर वैक्सिनेशन टीम का गठन किया जा चुका है साथ ही उनको आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। तैयारियों के और अधिक सुदृढ़ किए जाने हेतु 11 जनवरी को समस्त वैक्सिनेशन टीमों को प्रशिक्षण दिया गया है। सेशन साइट पर मास्क, सेनिटाइजर, पीने के पानी की व्यवस्था कर ली गई है। सभी सेशन साइट के आस-पास विभागीय एंबुलेंस 108 की व्यवस्था भी कर ली गई है। वैक्सिनेशन के पश्चात प्रतिदिन डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाने की तमाम व्यवस्थाएं भी कर ली गई है।