मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, मसूरी की जूनियर थ्रो बॉल टीम 4 से 6 मार्च तक उडपि कर्नाटक में होने वाली 31वीं राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड जूनियर टीम के रूप में भाग लेगी.
थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में, मानव भारती इंडिया इंटर नेशनल स्कूल मसूरी की जूनियर टीम 4 से 6 मार्च तक कर्नाटक के उडपि में होने वाली 31वीं नेशनल जूनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। ललित वर्मा, खेल कोच मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के और उत्तराखंड थ्रो बॉल के कोच ने बताया कि स्कूल के सात खिलाड़ी उत्तराखंड थ्रो बॉल सचिव अमित राणा भी टीम के साथ होंगे।
उत्तराखंड थ्रो बॉल एसोसिएशन की अगुवाई वाली इस जूनियर टीम में मानव भारती इंडिया इंटर नेशनल स्कूल के सात खिलाड़ी अक्षय पंवार, अविनाश भंडारी, अमान सलमानी, मयंक रावत, आयुष मैठानी, भविष्य कपिला, अंशुल नौटियाल शामिल हैं. टीम 28 फरवरी को मसूरी से रवाना होगी. इस मौके पर स्कूल संचालक शांति शर्मा, प्रधानाचार्या मंजरी बक्शी, हेड मास्टर रोहित गर्ग ने खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी. इससे पहले भी स्कूल के खिलाड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कई बार राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।

