प्रयागराज / देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान संपन्न हो गया है. मतगणना होने तक नेता खाली रहते हैं। ऐसे में उनकी पार्टियां नेताओं को दूसरे राज्यों में प्रचार के लिए भेज रही हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे हैं.

उत्तर प्रदेश में चार चरणों में मतदान हो चुका है. अब सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का रुख बाकी चरणों के मतदान और उनसे जुड़े जिलों की ओर हो गया है. इसी कड़ी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे थे. इधर उन्होंने पहाड़ समाचार से दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी साफ हो रही है और कांग्रेस उत्तराखंड और पंजाब में सरकार बनाने जा रही है.

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार के लिए प्रयागराज पहुंचे थे. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत के साथ ही उन्होंने सरकार बनाने का भी दावा किया. इसके साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी अपना भाई बताते हुए उत्तराखंड वापस आने का न्योता दिया. उन्होंने कहा, ‘योगी जी आध्यात्मिक व्यक्ति हैं, वे भाजपा के जाल में कहां फंस गए हैं। छोटा भाई होने के नाते मैं उन्हें वापस उत्तराखंड बुला रहा हूं। वे आते हैं, हम उन्हें एक कुटिया देंगे जहां वे रह सकें और अध्यात्म में लीन हो सकें।

इतना ही नहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी सरकार बनाने का दावा किया. वहीं, 2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में दस सीटें भी नहीं ला सकी कांग्रेस पार्टी के नेता ने इस चुनाव में बेहतरीन नतीजों का दावा किया है. हालांकि उन्होंने दबी जुबान में यूपी में सरकार बनाने का दावा किया. उन्होंने कहा, ‘हम सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच सकते हैं।

उन्होंने गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में पांच साल तक जिस तरह से बेरोजगारों, गरीबों, मजदूरों और महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ी, उसका नतीजा चुनाव नतीजों में देखने को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। उन्होंने सीएम योगी को अपना भाई बताया और कहा कि वह योगी जी को अपने भाई की तरह प्यार करते हैं. इसी वजह से वह उन्हें वापस उत्तराखंड बुला रहे है। कहा कि योगी जी वहां कुटिया में रहकर अध्यात्म में लीन हो सकेंगे।