मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

जॉर्ज एवरेस्ट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हत्या का मामला लग रहा है।

जार्ज एवरेस्ट इलाके में जंगल में एक युवक का शव देखा गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है क्योंकि मृतक का गला काटा गया है। एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाथी पांव जॉर्ज एवरेस्ट इलाके में एक शव पड़ा हुआ है, जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया और देखते ही लगा युवक का गला कटा है , जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम सुनील पुत्र संतराम निवासी जखनउ लखवाड़ जौनसार जिला देहरादून है और उसकी उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।