टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश महामंत्री जोत सिंह रावत को जिला टिहरी गढवाल से डिजिटल सदस्यता अभियान एंव संगठनात्मक चुनावों का जिला प्रभारी बनाया गया है । हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव में पार्टी के लिए उनकी आस्था को देखते हुए अब जोत सिंह को डिजिटल सदस्यता का टिहरी जिले का प्रभारी बनाया गया है।

कौन है जोत सिंह

जौनपुर विकाखंड के सुरासू के रहने वाले है, जिनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई उसके बाद सरदार सिंह रावत इंटर कॉलेज से इंटर करने के बाद, उच्च शिक्षा के लिए एमपीजी कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की, इनकी छात्र राजनीति में भी रुचि रही, राजनीति को अपना कार्यक्षेत्र चुनने के उपरांत इनके पास जौनपुर क्षेत्र में भारतीय कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदो मे रहे है, पदो में रहते हुए इन्होंने पार्टी के लिए बहुत अच्छा काम किया । ये एक पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है वही देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने इनको नए जिमेवारी सौपी है

जब PAHAAD NEWS ने इनसे बात की तो उन्होंने कहा है की ये मेरे लिए गर्व का पल है और इसके साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी पार्टी के लिए और बढ़ जाती है, में पार्टी का धन्यवाद करता हु जो की उन्होंने मेरे को इस पद के लिए उपयुक्त समझा में हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहूँगा।