मॉस्को,PAHAAD NEWS TEAM
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज चौथा दिन है. रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गई है। अब दोनों देशों के बीच आमने-सामने युद्ध हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गुरुवार से शुरू हुए युद्ध में कम से कम 240 लोग मारे गए हैं. हालांकि माना जा रहा है कि यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है। वहीं, पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्सक इलाके में 40 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक उसने रूस समर्थित विद्रोही नेताओं के सामने हथियार डाल दिए हैं.
चार देशों के लिए रूस ने हवाई क्षेत्र बंद किया
रूस ने लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इन देशों द्वारा उठाए गए कदमों के बाद रूस ने यह फैसला लिया है।
यूक्रेन को मिला जर्मनी का समर्थन
जर्मनी ने यूक्रेन को 1,000 टैंक रोधी हथियारों और 500 स्टिंगर’ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति की घोषणा की है।
रूसी सेना ने खार्किव में गैस पाइपलाइन उड़ाई
यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया।
Ukraine says Russian forces blew up gas pipeline in Kharkiv, country’s second-largest city, reports AP
— Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2022
जर्मनी रूस के लिए उड़ानें रद्द करेगा
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी अपने हवाई क्षेत्र से रूस के लिए उड़ानें रद्द करेगा।

