मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
शहर के जार्ज एवरेस्ट के जंगल में मिले युवक सुनील का शव मिलने के बाद उसके पिता संतराम ने कोतवाली में शिकायत दी, जिसमें उनके बेटे की हत्या की आशंका जताई गई है. उन्होंने पुलिस से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवक सुनील के पिता संतराम द्वारा दी गई तहरीर में लिखा गया है कि 24 फरवरी को शाम करीब पांच बजे उनका बेटा घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा, जिस पर उन्होंने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका । स्थानीय लोगों ने 25 फरवरी को बताया कि सुनील रास्ते के नीचे गिरा पड़ा हैं, जब करीब से देखा तो उसका गला रेत रखा था . घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनील के शव को हिलाया लेकिन कुछ हरकत नहीं की। प्रार्थी के रिश्तेदार गजेंद्र निवासी जखनोग व घनश्याम निवासी जखनोग ने ही शव को बाहर निकाला तो उनके पजामे की जेब में चाकू मिला. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि उसका गला बुरी तरह रेत रखा है। मौके पर खून का कोई निशान नहीं मिला है और ऐसा लगता है कि उसकी हत्या कहीं और की गई थी और शव को यहां फेंका गया था। उसने तहरीर में यह भी लिखा कि वह एक साधारण स्वभाव का साधारण आदमी है और पिछले कई सालों से जार्ज एवरेस्ट में कारोबार कर रहा था। उन्होंने पुलिस से मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

