खटीमा , PAHAAD NEWS TEAM
महाशिवरात्रि के अवसर पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक कर राज्य की समृद्धि की कामना की. उसके बाद सीएम धामी ने सात दिवसीय शिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. बनखंडी महादेव के मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद लिया है. इसके साथ ही महादेव ने उत्तराखंड और देश की दिन-रात चौगुनी प्रगति की कामना की है।
यूक्रेन संकट पर सीएम धामी : खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के सभी लोगों को जल्द से जल्द वापस लाने की बात कही है. वह लगातार केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। सीएम धामी ने खटीमा में उन परिवारों से भी मुलाकात की जिनके बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं. सीएम धामी ने परिजनों के साथ यूक्रेन में फंसे छात्रों से वीडियो कॉल पर बात की.

