देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड मूल के छात्र-छात्राओं की वापसी के लिए राज्य सरकारों को नई गाइडलाइन जारी की है. केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक अब जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी या नोडल अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम का कोई सदस्य यूक्रेन में फंसे हर छात्र-छात्राओं के घर का दौरा करेगा.
इस दौरान परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट को यूक्रेन से स्वदेश वापसी के लिए चलाए जा रहे भारत सरकार के ‘ऑपरेशन गंगा’ में शामिल किया जाएगा। ताकि ऑपरेशन गंगा को योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाया जा सके।
इस कार्रवाई में नियुक्त नोडल अधिकारी यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों से जुड़ी हर बात पर रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार को भेजेगा. ताकि वहां के स्थानीय प्रशासन से राहत दिलाने का प्रयास किया जा सके.
ऑपरेशन गंगा के बारे में जानकारी का अभाव उत्तराखंड गृह विभाग के अपर सचिव रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार केंद्र सरकार के नए निर्देश के अनुसार मंगलवार को सभी 13 जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे छात्र-छात्राओं के घर जाकर बताएं कि कैसे ऑपरेशन गंगा के तहत उनकी वतन वापसी का किया जा रहा है। उत्तराखंड गृह विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और यूक्रेन से भारतीय लोगों की वापसी के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनमें से कई व्यवस्थाओं से संबंधित बातें उन तक नहीं पहुंच रही हैं.
स्थानीय प्रशासन से मदद: यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे उत्तराखंड मूल के लोगों के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था से लेकर यूक्रेन के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की मदद से हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था भारत सरकार विदेश मंत्रालय द्वारा द्वारा किए गए हैं । हालांकि, संबंधित व्यक्ति को जानकारी नहीं होने के कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड में जिलेवार नोडल अधिकारी यूक्रेन में फंसे छात्रों या अन्य लोगों के परिवारों से बात कर उन्हें भारत सरकार द्वारा उनके वतन लौटने की व्यवस्था से अवगत कराएंगे.
यूक्रेन में फंसे हैं 250 छात्र-छात्राएंः उत्तराखंड सूचना विभाग के मुताबिक अब तक उत्तराखंड मूल के 250 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए हैं. हालांकि, इनके अलावा ऑपरेशन गंगा के तहत 25 छात्र-छात्राएं को उनके वतन वापस लाया गया है। मंगलवार को एक छात्रा समेत 6 छात्रों को यूक्रेन से उत्तराखंड पहुंचाया गया।

