श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM

सतपुली तहसील में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति पीड़िता के गांव का बताया जा रहा है। इसकी शिकायत परिजनों ने राजस्व पुलिस से की। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अब मामले को नियमित पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। जिस व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है वह ड्राइवर का काम करता है।

आपको बता दें कि सतपुली में नाबालिग (15 साल) के साथ उसके गांव के ही अधेड़ व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है. आरोपी रोशन सिंह पुत्र धीरज सिंह पेशे से ड्राइवर है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता की राजस्व पुलिस ने मेडिकल भी करा लिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।