थत्यूड़, PAHAAD NEWS TEAM
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में युवा कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भविष्य निर्माण के विकल्प को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ जौनपुर में प्रभारी डॉ. नीलम प्रभारी कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ एवं प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने किया.
कार्यशाला में आमत्रित अतिथि योगेश आमत्रित रमोला ने विद्यार्थियों के जीवन में लक्ष्य निर्धारण का महत्व समझाया तथा चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य निर्माण पर चर्चा व परिचर्चा की।
विज़न सोसाइटी के संस्थापक प्रदीप कोठारी ने छात्रों को रोजगार के विभिन्न अवसरों और प्रतियोगी परीक्षाओं से अवगत कराकर राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने सेना में महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की जानकारी दी.
कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, कार्यशाला का समापन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अरुण उनियाल ने किया।
कार्यशाला में कॉलेज के प्राध्यापकों में डॉ ,पंकज पांडे, डॉ राजेश सिंह , डॉ संगीता कैंतूरा, डाo संदीप कश्यप , डॉ कुंवर सिंह , डॉ अखिल गुप्ता ,डॉ अंचला नौटियाल , डॉ बिट्टू सिंह ,डॉ रवि चंद्रा ,डॉ, संगीता सिदोला , डॉ शीला बिष्ट , डॉ, संगीता खड़वाल एवं छात्रसंघ अध्यक्ष नीता बिष्ट, महासचिव लक्ष्मण सिंह , अनु सेवकों में श्री महावीर गौड़, तेग सिंह, सुभाष भंडारी , सचिन ,स्वाति आदि मौजूद थे.

