पिथौरागढ़ , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होने हैं. मतगणना को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस ने भी कमर कस ली है. पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पहले से ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात है। इसके साथ ही मतगणना के दिन अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। वहीं, एसपी ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो भी दिशा-निर्देश दिए हैं, उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा.
मतगणना के दिन मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जायेंगे. जिले की चारों विधानसभाओं के लिए पिथौरागढ़ कॉलेज में मतगणना स्थल बनाए गए हैं। 10 तारीख को होने वाले मतदान के दिन कॉलेज के कोने-कोने में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे. स्ट्रांग रूम की कोडिंग से लेकर मतगणना खत्म होने तक चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आवागमन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने, स्ट्रांग रूम और उसके आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के पर्यवेक्षण के लिए 24 घंटे अलग-अलग शिफ्टों में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं.
आंतरिक कार्डन में अर्धसैनिक बल और बाहरी कार्डन में पीएसी और सशस्त्र पुलिस बल के साथ, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में स्थानीय नागरिक पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना के दिन चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे.

