पौड़ी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड के पौड़ी जिले से सुबह एक बुरी खबर सामने आ रही है. जी हां, आज यानी 06 मार्च को सुबह करीब 4 बजे एसडीआरएफ की टीम को थाना कोटद्वार द्वारा सूचना दी गई कि पांचवीं मील दुगड्डा के पास एक वाहन खाई में गिर गया है. इस सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम तत्काल बचाव उपकरण लेकर रवाना हो गई.
एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पता लगाया कि उक्त वाहन UK15CA -0426 ट्रक था । जो हरिद्वार से दुगड्डा जा रहा था। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। पांचवे मील दुगड्डा के पास आने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
एसडीआरएफ की टीम ने बिना समय गंवाए अंधेरे और गहरी खाई जैसी तमाम चुनौतियों पर काबू पाकर त्वरित बचाव किया, ट्रक में सवार सभी लोगों को रस्सी और स्ट्रेचर के जरिए घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला गया और सबसे पहले प्राथमिक उपचार 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया ।
घायलों के नाम
- राहुल पुत्र श्री तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार।
- हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार।
- करण पुत्र श्री समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फनगर।
- अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार।
- अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार।
पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम में आरक्षी लक्ष्मण सिंह, आरक्षी आशीष रावत, आरक्षी संदीप रावत, आरक्षी अमित डोबरियाल, पैरामेडिक्स अमृत सिंह,इलेक्ट्रिशियन विमल व उपनल चालक नंद किशोर शामिल थे.

