टिहरी ,PAHAAD NEWS TEAM
सुक्टियाणा बाजार के ग्रामीण अलमस हाल के 11वीं कक्षा के छात्र विपुल पुण्डीर को 1 मार्च को स्कूल जाते वक्त अचानक गयाब होने पर थाना थत्यूड में सूचना दी गई थी । यह खबर आज क्षेत्र में तेजी से फैल गई जब थापला गांव के पास एक पेड़ से लटकी हुई एक लाश मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से लटके शव की सूचना दी और पंचनामा भरकर शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम में ले जाया गया.
थाना थत्यूड के तहत अलमस निवासी वर्तमान में सुक्टियाणा बाजार में अपनी मां निर्मला देवी के साथ विपुल पुण्डीर पुत्र स्वः सोवन सिह उम्र 19 वर्ष निवासी अलमस 1 मार्च को स्कूल जाने से पहले ही गायब होने पर परिजनों द्वारा जगह जगह काफी खोजबीन कोई सुराग नही मिला ।था। शव पेड़ से लटकता पाया गया तो मोहल्ले में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद ही सच सामने आएगा।
थाने के अध्यक्ष मनीष नेगी के मुताबिक, 19 साल के विपुल पुंडीर की 1 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी थी. मृत व्यक्ति का मौके पर पंचनामा भरकर शव को पेड़ से लटकी सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम के लिप टिहरी भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

