देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य के बुनियादी मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का मन बना लिया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार का कहना है कि उत्तराखंड में परिसीमन जनसंख्या के आधार पर नहीं बल्कि भौगोलिक आधार पर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड में जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होता है तो निश्चित तौर पर पहाड़ से विधानसभा की 6 से 8 सीटें कम हो जाएंगी. इससे उत्तराखंड पहाड़ी राज्य की अवधारणा खत्म हो जाएगी।

त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि यूकेडी उत्तराखंड के मूलभूत मुद्दों जैसे परिसीमन, राजधानी, जल, जंगल, जमीन, भू कानून आदि पर अपनी लड़ाई जारी रखेगा। त्रिवेंद्र पंवार का कहना है कि उत्तराखंड क्रांति दल इस पर विपक्ष में बैठना पसंद करेगा। लेकिन फिर भी परिस्थितियों के अनुसार उत्तराखंड के हित में जो भी बेहतर होगा, उसी के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा.

उत्तराखंड क्रांति दल ने वोटों की गिनती से पहले बीजेपी और कांग्रेस की जोड़-तोड़ की राजनीति पर भी निशाना साधा है. यूकेडी का कहना है कि बीजेपी के कई उम्मीदवार अंदरूनी कलह की बात कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि बीजेपी हार से डरी हुई है. जिससे बीजेपी में बौखलाहट शुरू हो गई है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को राजस्थान आदि जगहों पर भेज रही है।