देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण आज किया गया । श्री झंडे जी के आरोहण के साथ ही ऐतिहासिक पवित्र मेले का उद्घाटन हुआ । श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज द्वारा मेला आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।24 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी।श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले में शामिल होने वाली संगतों और श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की है। दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले में शीश नवाने और श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में संगतें दून पहुंच चुकी हैं।
विदेशी संगत भीआये देहरादून : बैठक में केसी जुयाल ने बताया कि इस साल देश-विदेश से लाखों संगत के पहुंचने की संभावना है. मेले के दौरान प्रमुख गतिविधियों और उनके संचालन पर चर्चा की गई। मेले के सफल संचालन के लिए 50 समितियों का गठन किया गया। मेला समिति के पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं सहभागियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इससे पहले भी मेला प्रबंधन समिति की दो अहम बैठकें हो चुकी हैं.
श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था : एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं रेसकोर्स, बिंदाल, राजा रोड, तालाब व बॉम्बे बाग में देश-विदेश से आने वाली संगत के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है. मेला आयोजन समिति ने शहर की प्रमुख धर्मशालाओं और होटलों के संचालकों से संपर्क कर श्रद्धालुओं और संगत के ठहरने की आवश्यक व्यवस्था की है. इस वर्ष मेले के आयोजन के दौरान 8 बड़े और 4 छोटे लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है।
श्री झंडे जी मेले का पूरा कार्यक्रम….
12 मार्च को श्री दरबार साहिब के प्रतिनिधि सुबोध उनियाल पंजाब की पैदल संगत के लिए पूज्य श्री पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का हुकुमनामा लेकर जाएंगे । 14 मार्च को श्री झंडे जी को अराइंयावाला में फहराया जाएगा।
15 मार्च को पैदल चलने वालों का जत्था सहसपुर पहुंचेगा। श्री दरबार साहिब मेला आयोजन समिति की ओर से सहसपुर में संगत का स्वागत किया जाएगा

