टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

नगर पंचायत लंबगांव में आए दिन जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय बाजार में सड़क के किनारे तिरछे खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से स्थानीय व्यापारियों में भी आक्रोश है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई है।

लंबगांव बाजार में लगे जाम से ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लंबा जाम लगने से जहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं जाम का असर स्थानीय व्यापारियों पर भी पड़ रहा है. सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को बाजार में बार-बार जाम की स्थिति के कारण लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। पूर्व में जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बनाए गए ट्रैफिक प्लान का पालन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर क्षेत्र में कई स्थानीय व बाहरी वाहन चालक अपने वाहन सड़क के किनारे तिरछे पार्क करते हैं, जिससे यात्रियों के साथ-साथ खरीदारी के लिए आने वाले लोगों व स्थानीय व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय व्यापारियों पवन सिंह नेगी, केदार सिंह पंवार, दर्शन सिंह पोखरियाल आदि का कहना है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने घंटों वाहनों के खड़े रहने से क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है. . उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है.