कोटद्वार , PAHAAD NEWS TEAM
हवलदार सोहन सिंह रावत का पार्थिव शरीर आज उनके घर लाया गया. हवलदार सोहन सिंह रावत का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर लाया गया, पूरा माहौल गमगीन हो गया। साथ ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पत्नी पार्थिव शरीर को देख बदवास हो गई, बच्चे रोते नजर आए. पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने हवलदार सोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी.
गौरतलब है कि कोटद्वार के मोटाढाक निवासी हवलदार सोहन सिंह रावत की रविवार देर रात जम्मू-कश्मीर के सेक्टर ब्रह्मवाणी में तलाशी अभियान के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घटना के दौरान सोहन सिंह रावत अपनी तलाशी टीम के साथ ऊंचाई वाले इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे. देर रात सेना के अधिकारियों ने सोहन सिंह के परिवार को फोन पर सूचना दी।
हवलदार सोहन सिंह 27 जनवरी को घर से छुट्टी लेकर जम्मू-कश्मीर ड्यूटी पर गए थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 45 वर्षीय सोहन सिंह चौबट्टाखाल के पुड़सखाल के पटल्यू गांव के रहने वाले थे. उनका परिवार पिछले 6 साल से कोटद्वार मोटाढाग में रह रहा है। सोहन सिंह रावत 2011 में 17 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे।
वहीं कोटद्वार प्रशासन के तहसीलदार विकास अवस्थी नायब तहसीलदार किशोर रौतेला ने पुष्पांजलि अर्पित की. पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, स्थानीय पार्षद सौरभ नोड़ियाल ने परिवार को सांत्वना दी और सोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी.


Recent Comments