हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

भोजीपुरा-लालकुआं रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद बीती देर रात सीआरएस स्पेशल ट्रेन का ट्रायल किया गया. ट्रेन ने लालकुआं से भोजीपुरा तक 65 किलोमीटर की दूरी 110 की रफ्तार से 45 मिनट में तय की. रेल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने बीती देर रात भोजीपुरा से लालकुआं तक विद्युतीकृत रेलवे लाइन पर गति परीक्षण किया. जिसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रिक इंजन को भव्य तरीके से सजाया गया।

उत्तर पूर्व रेलवे के इज्जतनगर मंडल के भोजीपुरा-लालकुआं रेल खंड (65 किमी) का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है. रेल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने लालकुआं रेलवे खंड का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत समेत मंडल के तमाम अधिकारी मौजूद रहे. मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि स्पीड ट्रायल के दौरान न तो खुद रेलवे ट्रैक पर जाएं और न ही अपने मवेशियों को जाने दें. क्योंकि अब इस सेक्शन के ओवर हेड में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रायल के बाद जल्द ही इस रूट पर विद्युतीकृत ट्रेनों के संचालन का काम किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि काशीपुर और लालकुआं-रामपुर रेल लाइन पर विद्युतीकरण का काम चल रहा है, काम जल्द पूरा होने जा रहा है. ट्रायल के दौरान ट्रेन ने लालकुआं से भोजीपुरा तक करीब 65 किलोमीटर की दूरी 48 मिनट में तय की. इस दौरान सीआरएस की गाड़ी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। वहीं, रेल लाइन विद्युतीकरण का काम सितंबर 2021 में शुरू किया गया था और इसकी अनुमानित लागत 72 करोड़ रुपये है.