मसूरी, पहाड़ समाचार टीम

बीजेपी के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने इस बार मसूरी में बहुत बढ़ी बंपर जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गोदावरी थापली को 15189 मतों से हराया।

उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आदेश चौहान ने फिर जीत दर्ज की है. आदेश चौहान ने जसपुर से 4088 मतों से जीत हासिल की है.

धामी सरकार में सबसे शक्तिशाली कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से हार गए हैं। हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने उन्हें हराने का काम किया है. जी हां, अनुपमा रावत ने हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव जीता है। बीजेपी के स्वामी यतीश्वरानंद इस सीट से करीब 4000 वोटों से हार गए हैं.

गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 वोटों से जीते हैं. इस जीत के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है. यह पहली बार है जब राज्य के शिक्षा मंत्री दूसरी बार भी जीते हैं।

टिहरी की प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार को हराया।

इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात को हराया।