देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

देहरादून शहर में सुबह करीब 10:00 बजे लोग अचानक चौक गए क्योंकि आज देहरादून के आसमान में एक फाइटर जेट उड़ता हुआ दिखाई दिया, देहरादून में फाइटर जेट क्या कर रहा है, भगवान जाने, लेकिन अचानक जेट प्लेन के आसमान में गड गड़ाने से लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

आपको बता दें कि देहरादून में अक्सर सेना के हेलीकॉप्टरों के निजी हेलीकॉप्टर देखने को मिलते हैं, लेकिन सेना के लड़ाकू विमानों को देखना अपने आप में अलग बात थी कि चीन की सीमा पर लड़ाकू विमानों की तैनाती की जा रही है या यह तो आने वाला समय कुछ और बताएगा ? लेकिन लोग बहुत हैरान थे कि आखिर देहरादून में उड़ रहा फाइटर जेट क्या इशारा कर रहा है।