लैंसडाउन , PAHAAD NEWS TEAM

लैंसडाउन सीट से हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं हार गई हैं। उन्हें यहां से बीजेपी के महंत दलीप ने हराया है. अनुकृति गुसाईं की हार को हरक सिंह की प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा है। अनुकृति गुसाईं के लैंसडाउन से चुनाव लड़ने को लेकर हरक सिंह रावत ने बीजेपी को तेवर दिखाये थे. जिसके बाद हरक सिंह रावत चुनाव से ठीक पहले अनुकृति गुसाईं के साथ कांग्रेस में घर लौट आए थे।

मॉडलिंग की चमक छोड़कर पूर्व मिस इंडिया अनुकृति ने इस बार राजनीतिक धरातल पर पैर जमाने की कोशिश की. जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा । पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अनुकृति गुसाईं को जिताने की पूरी कोशिश की थी.

अनुकृति गुसाईं को जानिए: अनुकृति गुसाईं का जन्म 25 मार्च 1994 को हुआ था। अनुकृति गुसाईं मूल रूप से लैंसडाउन की रहने वाली हैं। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी नाम कमाया। वह साल 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल थीं। उनकी शादी हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत से हुई थी।अनुकृति गुसाईं के लैंसडाउन से चुनाव लड़ने को लेकर हरक सिंह रावत ने बीजेपी को तेवर दिखाये थे. जिसके बाद हरक सिंह रावत चुनाव से ठीक पहले अनुकृति गुसाईं के साथ कांग्रेस में घर लौट आए थे।