मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

पहाड़ों की रानी मसूरी में पेयजल निर्माण निगम की ओर से माल रोड पर पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन बैठक में तय मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, दुकानों के सामने मलबा होने से दुकानदारों में खासी नाराजगी है.

पेयजल निर्माण निगम इन दिनों माल रोड पर पेयजल की लाइन बिछा रहा है। पूर्व में लगातार शिकायतें मिलने पर नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बैठक बुलाकर पेयजल निगम के अधिकारियों को बताया था, वहीं एसडीएम ने निरीक्षण भी किया था, जिसमें कहा गया था कि लाइन खोदने के साथ ही गढढों को बदं करते रहे . ताकि लोग आ-जा सकें। परेशान न हों, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और जेसीबी से सड़क खुदवा रहा है, जिससे दुकानों तक जाने का रास्ता भी नहीं है, वहीं उनकी दुकानों में मलबा व धूल के कारण भारी गंदगी हो रही है. एसडीएम मसूरी ने निरीक्षण के दौरान यह भी कहा था कि वह खुदाई के बाद गड्ढों को भर दें और जो मलबा बचा है उसे हाथ से उठा लिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है, बल्कि खुदाई के बाद गढढे भरने पर बचा मलवा रोड के किनारे ऐसे ही छोडा जा रहा है । तुरंत नहीं उठाया गया तो धूल उड़ रही है, जिससे लोगों समेत दुकानदारों को परेशानी हो रही है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं, जल संस्थान भी पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों से खुश नहीं है. इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत का कहना है कि इससे आने वाले समय में विभाग को परेशानी होगी क्योंकि खुदाई के साथ पाइप लाइन को वेल्डिंग कर वेल्ड किया जा रहा है, जिससे भविष्य में लाइन लीक होने का खतरा रहेगा. . ऐसे में बिना जांच के लाइन बिछाने से आने वाले समय में विभाग को परेशानी होगी. क्योंकि लीकेज का पता लगाना मुश्किल होगा।