ऋषिकेश , PAHAAD NEWS TEAM

शहर में व्यवसायिक बैठक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के तत्वावधान में होली मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ऋषिकेश से चौथी बार जीते विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का वरिष्ठ नागरिकों ने सम्मान किया. कार्यक्रम में रंग लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने प्रेमचंद अग्रवाल को शॉल और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। विधायक ने जहां वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया वहीं इस मौके पर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार यह उतना ही सौभाग्य की बात है. इस जीत में उन्हें हर बुजुर्ग का स्नेह और आशीर्वाद मिला है।

उन्होंने कहा कि वह हमेशा बड़ों का दिल से सम्मान करते हैं। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। आपसी सौहार्द और उल्लास का प्रतीक यह पर्व समस्त जनता और समाज के लिए मंगलमय हो।