देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध कई दिनों से चल रहा है। रूस जहां लगातार हमले कर रहा है, वहीं यूक्रेन के हौसले भी बरकरार हैं. यूक्रेन का कहना है कि डोनबास में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच लड़ाई जारी है. यूक्रेन की सेना का दावा है कि उन्होंने 100 रूसी सैनिकों को मार गिराया है और 6 सैन्य वाहनों को भी उड़ा दिया है। यूक्रेन के अनुसार, रूसी सैनिकों ने डोनेत्स्क में यूक्रेन के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। लेकिन इसे खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ आज बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है. इसके लिए इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से बातचीत हो चुकी है।

जापान ने 17 रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें स्टेट ड्यूमा के प्रतिनिधि, रेनोवा समूह के मालिक विक्टर वेक्सेलबर्ग और यूरी कोवलचुक के रिश्तेदार शामिल हैं।