अल्मोड़ा, PAHAAD NEWS TEAM

श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के सचिव शिवचरण पंडित का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह पांच बजे निधन हो गया। श्री शिवचरण पांडे पूरे उत्तराखंड में संस्कृति के ध्वजवाहक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब को पूरे भारत में एक सांस्कृतिक संस्था के रूप में मान्यता दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बैठकी होली को संजोने और विश्व प्रसिद्ध बनाने में श्री शिवचरण पांडे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। श्री शिवचरण पांडे की आयु 87 वर्ष थी। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, तीन बेटियों समेत अपना पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से सांस्कृतिक क्षेत्र में एक खालीपन आ गया है। उनके द्वारा लाई गई पुरवासी पत्रिका का प्रयोग आज अनेक शोधों में हो रहा है। रामलीला में निभाए गए उनके किरदारों खासकर दशरथ के किरदार को कोई नहीं भूल पाएगा.

उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, विनीत बिष्ट, महेश नयाल, श्री लक्ष्मी भंडार संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी आदि ने दुख व्यक्त किया।