देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उत्तराखंड के एक उभरते हुए कलाकार तन्मय लोहनी हैं। तन्मय ने फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के पोते, शिव के दोस्त अब्दुल की भूमिका निभाई है। कुछ दिनों पहले राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें सम्मानित किया था।

तन्मय लोहनी की मां मूल रूप से हल्द्वानी आवास विकास की रहने वाली हैं। तन्मय का ननिहाल हल्द्वानी में हैं। उन्होंने बताया कि तन्मय को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, इसके लिए वह खूब मेहनत भी करते हैं. उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें द कश्मीर फाइल्स में अब्दुल की भूमिका के लिए चुना गया।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के एक सिनेमा हॉल में बुधवार को फिल्म देखी। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पहली बार कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार को बड़े पर्दे पर सच्चाई के साथ दिखाया गया है. इसके लिए फिल्म के निर्माता निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत सभी कलाकार बधाई के पात्र हैं।