पौड़ी, PAHAAD NEWS TEAM
पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत होल्यारों से भरे वाहन के दुर्घटनागस्त होने के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। मृतक रोहित के पिता शेर सिंह ने तहरीर देकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आपको बता दें कि पैठाणी थाने से करीब दो किलोमीटर आगे 17 मार्च को होल्यारों से भरी एक मैक्स गाड़ी चुठाणी बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन की पाबौ सीएचसी लाते समय मौत हो गई। पैठाणी एसएचओ प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक रोहित के पिता शेर सिंह ने वाहन चालक गजराज पंवार के खिलाफ तहरीर नाम देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिस पर पैठाणी पुलिस ने चालक के खिलाफ असुरक्षित वाहन चलाकर यात्रियों की जान खतरे में डालने और किसी की निजी सुरक्षा को खतरे में डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि पैठाणी पुलिस की तहरीर के मुताबिक आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जा रहा है.

