काशीपुर, PAHAAD NEWS TEAM

होली के दिन काठगोदाम मल्ला चौकी प्रभारी अमरपाल की गौला बैराज में डूबने से मौत हो गयी. चौकी प्रभारी अमरपाल सिपाही के साथ स्नान करने गौला बैराज गए थे। इस दौरान वह डूब गए । अमरपाल काशीपुर के रहने वाले थे । अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि अमरपाल एक अच्छा तैराक था । बावजूद इसके डूबने से अमरपाल की मौत से हर कोई सदमे में है.

जानकारी के अनुसार अमरपाल के पिता मूल रूप से बरेली हाल विजय नगर, नई बस्ती निवासी लालमन आईजीएल से सेवानिवृत्त हुए हैं. अमरपाल वर्ष 2015 में उत्तराखंड पुलिस में एसआई बने थे। वर्तमान में वे काठगोदाम थाने की मल्ला पुलिस चौकी के प्रभारी थे। जबकि अमरपाल के बड़े भाई रणवीर सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और दूसरे नंबर पर अजयजीत सिंह उत्तराखंड पीएसी में कांस्टेबल हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अमरपाल काशीपुर में होली खेलने आया था. होली खेलने के बाद शनिवार को पहाड़ी क्षेत्र में होली होने के कारण ड्यूटी के लिए रवाना हो गए थे। जहां अमरपाल होली खेलने के बाद अपने स्टाफ के साथ गौला बैराज में नहाने गए थे , जहां बैराज में डूबने से उसकी मौत हो गई. अमरपाल के चार भाई-बहन हैं।

अच्छे तैराक थे अमरपाल: अमरपाल ने वर्ष 2005 में उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। कॉलेज के समय से ही उन्हें एक बेहतर तैराक के रूप में जाना जाता था। अमरपाल की डूबने से मौत की खबर पर परिजन विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। अमरपाल ने कई युवाओं को तैरना भी सिखाया था।

अमरपाल की शादी 23 नवंबर 2019 को हरिद्वार से हुई थी। सबसे छोटे बेटे की शादी के बाद उनके पिता लालमन भी अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए थे । उन्होंने घर पर ही कहा था कि अब वह अपने बाकी दिन गांव में गुजारेंगे ।