हरिद्वार, PAHAAD NEWS TEAM
समाजसेवी एवं महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने पेयजल आपूर्ति बाधित एवं दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है.
सेठी ने पत्र में बताया कि उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में नलों से दूषित पानी आ रहा है. आपूर्ति बाधित होने की समस्या सामने आ रही है। हरिद्वार में सुबह 10 बजे कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप है। इसके बाद शाम छह बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल होती है। सेठी ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसलिए पानी की व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए। नहीं तो यात्री हो या हरिद्वार का निवासी सभी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सर्दी के मौसम में जलाशय कोई व्यवस्था नहीं कर पाते हैं।
गर्मी शुरू होते ही इसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। नियमित टंकियों की सफाई न होने, क्षतिग्रस्त लाइनों के चलते सीवर का गंदा पानी पेयजल में मिलने बड़ी लापरवाही का उदहारण है. सेठी ने कहा कि व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाए। व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो जल संस्थान के कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पत्र भेजने वालों में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, राजेश भाटिया, राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, राजेश शर्मा, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, दीपक मेहता आदि शामिल थे.

