देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

देहरादून में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण परेड मैदान में भव्य तरीके से होने जा रहा है. भाजपा ने प्रशासन से मैदान को व्यवस्थित करने का आग्रह किया।

प्रदेश महासचिव संगठन अजय कुमार ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने पार्टी के 15 विभागों को जिम्मा सौंपा है, जो इस समारोह में उत्तराखंड के हर वर्ग को आमंत्रित करने की सूची तैयार करेंगे.

उन्होंने कहा कि इस समारोह में पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी पहुंच सकते हैं.

भाजपा को जिन नेताओं ने खडा किया है, उन मे से सबसे पहले बुजुर्गों के साथ ही सैनिक, मातृ शक्ति के अलावा समाज के विभिन्न तबकों के गणमान्य लोग भी इस समारोह में शामिल होंगे.
शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय होते ही सभी जिलों के संगठनों को एक-दो दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा।

इसके लिए प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है .