हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरा नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. उन पर ड्यूटी के दौरान साथी जवानों के साथ शराब पीकर गाली गलौज करने का आरोप था. पूरे मामले की जांच के बाद एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने हीरा नगर थाना चौकी ललित कुमार पांडे को लाइन हाजिर कर दिया है.
बताया जा रहा है कि हीरा नगर थाना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ललित कुमार पांडे सोमवार दोपहर शराब पीकर चौकी पहुंचे. वह साथी सिपाहियों पर रौब गालिब करते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया । इस पर चौकी में मौजूद जवानों ने इसका विरोध किया तो ललित भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद साथी जवानों ने इसकी सूचना शीर्ष पुलिस अधिकारियों को दी।
आनन-फानन में चौकी प्रभारी ललित कुमार पांडे ने मेडिकल करवाया। एसएसपी को चौकी प्रभारी द्वारा शराब पीने के बाद हंगामा करने की भी जानकारी मिली. जिसके बाद एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी भूपेंद्र धोनी को सौंपी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी पंकज भट्ट ने चौकी प्रभारी ललित पांडे को लाइन इंचार्ज लगाया है।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट का कहना है कि पुलिस कर्मियों को अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है. शराब पीकर इस तरह का हंगामा करने से पुलिस की छवि भी खराब होती है। ऐसे में ललित पांडे के खिलाफ लाइन स्पॉट कार्रवाई की गई है.

