मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर नगर पालिका टाउन हॉल में बनी पार्किंग को शुरू करने की मांग की है. नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उपाध्यक्ष एमडीडीए को भेजे पत्र में कहा है कि नगर निगम कार्यालय के पास एक बहुउद्देशीय टाउन हॉल का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन भी पांच महीने पहले राज्य के मुख्यमंत्री ने किया है. लेकिन अब तक टाउन हॉल में पर्यटकों के लिए पार्किंग नहीं खोली गई है, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान वाहनों की पार्किंग की समस्या होती है और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब अगले कुछ दिनों में मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है, जिसे देखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए टाउन हॉल पार्किंग खोलना जरूरी है ताकि आने वाले दिनों में पार्किंग की समस्या को देखते हुए इसका समाधान किया जा सके। कहा कि जल्द से जल्द पार्किंग शुरू करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश दिए जाएं.
पार्किंग का उद्घाटन भी पांच महीने पहले राज्य के मुख्यमंत्री ने किया है. लेकिन अब तक टाउन हॉल में पर्यटकों के लिए पार्किंग नहीं खोली गई है, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान वाहनों की पार्किंग की समस्या होती है और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

