मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

नगर परिषद की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक कुशल बनाने के लिए 1.5 करोड़ की स्वेप मशीन खरीदते समेत शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए नौ बोलार्ड लगाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. साथ ही सीजन में यातायात को नियंत्रित करने के लिए 12 पीआरडी जवानों को रखने और नगर पालिका में अनुबंध पर कार्यरत 118 कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाने की भी मंजूरी दी गई है. नगर पालिका सभागार में नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें नगर पालिका से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए। बोर्ड की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1.5 करोड़ की लागत से स्वेप मशीन खरीदने की मंजूरी दी गई, जबकि शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए सात बोलार्ड का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन स्थलीय निरीक्षण के बाद नौ बोलार्ड रखने को मंजूरी दे दी गई । बोलार्ड मामले में झूला हाउस पर विरोध को देखते हुए इसकी लोकेशन बदल दी गई है, जिसमें वहां के व्यापारियों की सहमति भी ले ली गई है. इस पर सदस्य गीता कुमाई ने कहा कि झूलाघर पर बोलार्ड लगाने के विरोध को देखते हुए इसकी लोकेशन बदली जाए और शहर में अन्य जगहों से आने वाले दोपहिया वाहनों को रोकने के लिए अन्य जगहों पर बोलार्ड लगवाए जाएं. साथ ही सीजन में यातायात को नियंत्रित करने के लिए 12 पीआरडी जवानों को रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. बोर्ड की बैठक में नगर पालिका में संविदा पर कार्यरत 118 कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। जिसका कार्यकाल नवंबर 2021 में समाप्त हो गया। बोर्ड की बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्य को एसबीएम के पोर्टल पर ऑनलाइन करने की स्वीकृति भी दी गई। बोर्ड की बैठक में कंपनी गार्डन की 15 साल की लीज खत्म होने के बाद सरकार से पत्राचार किया जा रहा है ताकि ओपन टेंडर हो सके, लेकिन तब तक 100 प्रतिशत वृद्धि पर पुराने लीजर को जुलाई माह तक देने का प्रस्ताव पास किया गया था. वहीं कंपनी बाग पार्किंग को भी जुलाई तक शत-प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी दी गई। बैठक में पर्यावरण मित्रों को कार्य करने हेतु 300 सेफटी निफलेक्टेड ग्रीन जैकेट उपलब्ध कराने, बंदरों को पकड़ने वाली संस्था को नये दरों के साथ बंदर पकड़ने, निराश्रित गौवंशीय पशुओं को अनुबंधित गौशाला में रखने पर आने वाले खर्च को देने, पालिका स्वास्थ्य विभाग के पर्यावरण मित्रों को वर्दी कंबल व शॉल देने, सहित नगर पालिका के विभिन्न विभागों के बिलों को भी मंजूरी दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि आचार संहिता लगने के कारण बैठक नहीं हो रही थी, अब नगर पालिका की बैठक हुई जिसमें आधुनिक सफाई मशीन खरीदने, मालरोड पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए नौ बोलार्ड लगाने, झूलाघर पर पर्यटकों के लिए वेटिंग रूम व एक रेस्टोरेंट की स्थापना सहित अन्य प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए। बोर्ड की बैठक में सभासद सुरेश थपलियाल, सरिता कोहली, प्रताप पंवार, मनीषा खरोला, आरती अग्रवाल, जसोदा शर्मा आदि उपस्थित थे।