देवप्रयाग के एसएचओ संजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM

देवप्रयाग के पास साखनीधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला है.

पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं बीती रात देवप्रयाग के पास साखनीधार में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में रुद्रप्रयाग निवासी जयवीर सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई। देवप्रयाग के एसएचओ संजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में मातम छाया है. पुलिस के बताए जाने के बाद परिजन घर से निकल गए हैं।