देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

सिनमिट कम्युनिकेशंस द्वारा आयोजित मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में ऐश्वर्या को विजेता घोषित किया गया. रविवार देर शाम रैंप पर मॉडल्स ने जलवे बिखेरे. इस प्रतियोगिता में जहां ऐश्वर्या को मिस उत्तराखंड का ताज पहनाया गया, वहीं पहली रनर अप हिमानी, दूसरी मानसी ग्रेवाल , तीसरी तमन्ना और चौथी राजश्री रहीं।

गौरतलब है कि पिछले 2 साल से बाधित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी देहरादून के बसंत विहार स्थित एक होटल में किया गया था. इस मौके पर 24 मॉडलों ने तीन राउंड के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले राउंड में मॉडल्स ने एथनिक ड्रेसेस में इंट्रोडक्शन राउंड , दूसरे नंबर पर वेस्टर्न और तीसरे में इवनिंग गाउन पहनकर वॉक किया। इस अवसर पर 22 उपशीर्षक खिताब भी दिए गए।

जजों में चांदनी देवगन, आरजे देवांगना, सतीश शर्मा, अदितरे दीपिका, रचना पांधी, अजेंद्र गौतम और एनी सिंह शामिल थे। विशिष्ट अतिथियों में अमिताभ मैत्र, डॉ सतीश पी जॉन, ऋचा ऐहलावत, हिमेन्द्र मालिक शामिल थे।